ग़ाज़ियाबाद। बृहस्पतिवार 15 अक्टूबर को केशव कुमार चौधरी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध एवं प्रियाश्री पाल सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी की अध्यक्षता में थाना प्रभारी एवं मिशन शक्ति टीम द्वारा सुंदर दीप कॉलेज में मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत छात्राओं हेतु जागरूकता एवं करियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों, साइबर अपराधों से बचाव, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 एवं आपातकालीन सेवा 112 के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया। साथ ही, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।
छात्राओं को विभिन्न करियर विकल्पों, शिक्षा के महत्व एवं लक्ष्य निर्धारण के संबंध में मार्गदर्शन देते हुए आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य प्राप्त करने, आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनने हेतु प्रेरित किया गया।
इसके अतिरिक्त, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें बेहतर करियर निर्माण, शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन तथा आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करना रहा।






Post A Comment: