ब्यूरो चीफ दिनेश जमदग्नि:

ग़ाज़ियाबाद। उत्तर प्रदेश पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम की कर्तव्यहीनता और असंवेदनशीलता का जीता-जागता सबूत सामने आया है। क्षेत्र में लगे हैवी ट्रांसफार्मरों को सुरक्षित करने वाली जालियां खुली पड़ी हैं।

खुले पड़े इन ट्रांसफार्मरों में कभी भी कोई मासूम बच्चा, दिव्यांगजन, अर्धविक्षिप्त व्यक्ति अथवा कोई निर्दोष पशु संपर्क में आकर अपनी जान गंवा सकता है। यह स्थिति विद्युत विभाग के अभियंताओं की घोर लापरवाही को दर्शाती है।

देखें वीडियो: -

मांग की जाती है कि जनहित में प्राथमिकता के आधार पर सभी ट्रांसफार्मरों पर गेट व जाली लगाकर उन्हें पूर्णतः कवर्ड किया जाए, ताकि मासूम बच्चों, दिव्यांगजनों, अर्धविक्षिप्त व्यक्तियों एवं पशुओं के जान-माल की रक्षा सुनिश्चित हो सके।

देखें वीडियो: -

विद्युत विभाग की इस लापरवाही से यदि कोई जनहानि होती है तो उसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित विभाग व अभियंताओं की होगी।



Share To:

Post A Comment: