नई दिल्ली के LTG ऑडिटोरियम, मंडी हाउस में 22 सितंबर 2026 को द वासुदेव फाउंडेशन इंडिया द्वारा ISSFA (International Silver Screen Film Awards) एवं भारत गौरव सम्मान 2026 का सफल आयोजन किया गया।

नीतू सिंह अध्यक्ष 'द वासुदेव फाउंडेशन इंडिया' एवं संस्थापक — ISSFA की परिकल्पना एवं नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में सिनेमा, रचनात्मकता, सामाजिक जागरूकता एवं समाज के प्रति समर्पित प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. संदीप मारवाह, डॉ. अर्चना धवन बजाज, एडवोकेट जूही अरोड़ा, डॉ. गौतम खटक, डॉ. संध्या गुप्ता, प्रभात कुमार, बीके जागृति, श्री अम्मार सिंघ एवं पंडित सुरेंद्र धर द्विवेदी सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति रही।

इस आयोजन में धर्मेंद्र कुमार का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम ने विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों, कलाकारों एवं समाजसेवियों को एक साझा मंच पर जोड़ने का कार्य किया।

नीतू सिंह एवं धर्मेंद्र कुमार ने सभी विशिष्ट अतिथियों, सम्मानित प्रतिभागियों, फिल्मकारों, कलाकारों, मीडिया प्रतिनिधियों, सहयोगियों एवं समर्थकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर अध्यक्ष नीतू सिंह ने कहा कि “सिनेमा दिलों को छू सकता है, साझेदारी शक्तियों को जोड़ सकती है और सामूहिक प्रयास समाज में सार्थक बदलाव ला सकते हैं।”

ISSFA भविष्य में भी ऐसी कहानियों, प्रतिभाओं एवं प्रयासों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो समाज को प्रेरित करें और बेहतर कल के निर्माण में योगदान दें।



Share To:

Post A Comment: