ब्यूरो चीफ दिनेश जमदग्नि:
ग़ाज़ियाबाद। ग़ाज़ियाबाद नगर निगम का उद्यान अनुभाग आखिर कब चेतेगा? शहर के पार्कों में जहां एक ओर नन्हे-मुन्ने बच्चों के खेलने के लिए झूले व अन्य खेल उपकरण लगाए गए हैं, वहीं दूसरी ओर उसी पार्क परिसर में नाले का लेंटर जगह-जगह से टूटा हुआ पड़ा है।
देखें वीडियो: -
यह टूटा हुआ लेंटर पार्क में आने वाले नागरिकों और विशेषकर खेलने वाले मासूम बच्चों के लिए मौत का कुआं बन सकता है। जरा सी असावधानी से कोई भी बच्चा या व्यक्ति इस खुले नाले में गिरकर अपनी अनमोल जान गंवा सकता है। यह सीधे-सीधे नगर निगम के उद्यान विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही का परिणाम है।
यदि इस स्थल पर कोई भी दुर्घटना होती है और किसी अनमोल जीवन की क्षति होती है, तो उसके लिए गाजियाबाद नगर निगम के वर्तमान तैनात उद्यान विभाग के अधिकारीगण पूर्ण रूप से दोषी होंगे।
नगर निगम गाजियाबाद के उद्यान विभाग से आग्रह है कि जनहित में इस मामले का संज्ञान लेकर प्राथमिकता के आधार पर टूटे हुए लेंटर की मरम्मत/निर्माण कार्य तत्काल कराया जाए, ताकि किसी बड़ी अनहोनी को टाला जा सके।





Post A Comment: