ग़ाज़ियाबाद। सोमवार को जनपद के समस्त विकास खण्डों एवं नगरीय क्षेत्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों एवं लाभार्थियों को पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा से जोड़ते हुए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करना रहा।

विकास खण्ड रजापुर में शालिनी चौधरी एवं नीलम, जिला कार्यकारी सदस्य द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। दीप प्रज्वलन के उपरांत उत्कृष्ट कार्य करने वाली 5 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विकास खण्ड भोजपुर में दिशा गोस्वामी, जिला मंत्री द्वारा प्रतिभाग किया गया। यहां उत्कृष्ट कार्य करने वाली 5 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा 2 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को सांकेतिक रूप से साड़ी वितरित की गई। साथ ही बच्चों के लिए चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

विकास खण्ड मुरादनगर में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 5 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विकास खण्ड अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं मुख्य सेविका उपस्थित रहीं।

विकास खण्ड लोनी में डॉ. सीमा सैनी, जिला मंत्री द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली 5 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही 15 कुपोषित बच्चों को पोषण पोटली तथा अन्य लाभार्थियों को टेक होम राशन वितरित किया गया।

गाजियाबाद नगरीय क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 5-5 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बच्चों के लिए चित्रकारी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें पार्षदों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को उनके समर्पण और उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रोत्साहित किया गया तथा बच्चों एवं लाभार्थियों को पोषण एवं बाल विकास सेवाओं से जोड़ने का संदेश दिया गया।



Share To:

Post A Comment: