ग़ाज़ियाबाद। उच्च न्यायालय एवं शासन के आदेशों के अनुपालन में रविंद्र कुमार मॉंदड़ जिलाधिकारी गाजियाबाद के निर्देशन तथा मनोज कुमार पुष्कर जिला प्रोबेशन अधिकारी गाजियाबाद के मार्गदर्शन में जनपद गाजियाबाद में निराश्रित, असहाय एवं भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों के चिन्हांकन एवं संरक्षण हेतु विशेष रेस्क्यू अभियान संचालित किया गया।

अभियान में रेस्क्यू टीम द्वारा सर्वप्रथम चौधरी मोड़ पर रेस्कयू अभियान संचालित किया गया जहां से भिक्षावृत्ति में लिप्त 04 बच्चों का रेस्कयू किया गया। साथ ही अन्य सार्वजनिक स्थलों का भ्रमण कर वहां मौजूद व्यक्तियों से संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान राहगीरों, दुकानदारों, वाहन चालकों एवं आमजन को भी जागरूक किया गया कि यदि उन्हें कोई निराश्रित, बेसहारा, मानसिक रूप से अस्वस्थ, भिक्षावृत्ति में लिप्त, लावारिस अथवा संकटग्रस्त बच्चा दिखाई दे तो तत्काल इसकी सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस अथवा जिला प्रशासन को दें, ताकि ऐसे बच्चों को समय रहते आवश्यक सहायता एवं संरक्षण उपलब्ध कराया जा सके।

अभियान में डीसीपीयू से जितेन्द्र कुमार, संरक्षण अधिकारी, चाइल्ड हेल्पलाइन से प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर संजय कुमार, थाना ए०एच०टी० से उपनिरीक्षक आरिफ खान, हेड कास्टेबल, नीलम एंव हेड कास्टेबल हेमलता, हेड कास्टेबल मुनेन्द्र मोहन शर्मा द्वारा प्रतिभाग किया गया और उम्मीद गैर सरकारी संगठन से नितिन कुमार एंव सोनू गिरी, दीपक कुमार द्वारा योगदान किया। 

बच्चों के लिए चिकित्सा, परामर्श, पुनर्वास तथा आश्रय की सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु शासन द्वारा विभिन्न व्यवस्थाएं संचालित की जा रही हैं। ऐसे बच्चों की सूचना देकर समाज का प्रत्येक नागरिक उनके जीवन को सुरक्षित एवं सम्मानजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे मानवता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए ऐसे जरूरतमंद बच्चों की जानकारी संबंधित विभागों को उपलब्ध कराएं तथा रेस्क्यू एवं पुनर्वास कार्यों में प्रशासन का सहयोग करें। सामूहिक प्रयासों से ही निराश्रित एवं असहाय बच्चों को मुख्यधारा से जोड़कर उन्हें सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन प्रदान किया जा सकता है।



Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: