ग़ाज़ियाबाद। मंगलवार 22 सितंबर को गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय में नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा संभव के अंतर्गत जनसुनवाई की गई। संभव में 31 संदर्भ प्राप्त हुए जिन पर विभागों द्वारा कार्यवाही की गई। अधिकांश संदर्भ निर्माण विभाग से प्राप्त हुए जिसमें अधिकांश मांग प्राप्त हुई। 

नगर आयुक्त द्वारा संभव में प्राप्त अवैध अतिक्रमण की शिकायतों के निस्तारण हेतु सभी जोन के जोनल प्रभारियों को समाधान करने के कड़े निर्देश दिए गए। सड़कों पर ट्रैफिक बाधित न हो, आने जाने का मार्ग बाधित न हो, विशेष मॉनिटरिंग करते हुए अभियान चलाने के लिए कहा गया। जिसमें पक्का निर्माण हटाने के लिए निर्माण विभाग से संपर्क करते हुए कार्यवाही करने के लिए निर्देश दिए गए।

संभव के अंतर्गत निर्माण विभाग संबंधित 9 संदर्भ, स्वास्थ्य विभाग के 3 संदर्भ, उद्यान विभाग के 3 संदर्भ, प्रकाश विभाग से 1 संदर्भ, टैक्स विभाग से 2 संदर्भ, जलकल विभाग से 5, अतिक्रमण संबंधित 6, जन्म मृत्यु से संबंधित 1 तथा अन्य विभाग से 1 संदर्भ प्राप्त हुआ। नगर आयुक्त द्वारा समस्त विभागीय अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

गाजियाबाद नगर निगम द्वारा संभव के अंतर्गत प्राप्त समस्याओं के समाधान के लिए त्वरित कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में प्राप्त 31 संदर्भों पर कार्यवाही कराई गई। विशेष रूप से अवैध अतिक्रमण की समस्या के समाधान के लिए दिनांक निर्धारित करते हुए पुलिस बल तथा अन्य विभागों का सहयोग लेते हुए महाअभियान चलाने के निर्देश दिए गए। 

मौके पर अपर नगर आयुक्त रेनू सिंह, प्रभारी उद्यान डॉक्टर अनुज, महाप्रबंधक जल केपी आनंद, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



Share To:

Post A Comment: