ग़ाज़ियाबाद। दिनांक 6 अगस्त 2026 को थाना इंदिरापुरम पर वादी राजीव शर्मा पुत्र प्रेम नारायण शर्मा निवासी सेक्टर 32, नोएडा गौतमबुद्ध नगर द्वारा तहरीर दी गयी थी कि अभियुक्त संजय राय पुत्र नगेन्द्र राय द्वारा वादी से प्रापर्टी दिलाने के नाम पर धोखाधडी कर 25 लाख रुपये ठग लिए गए हैं। प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्काल थाना इन्दिरापुरम पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी।
तत्पश्चात दिनांक 12 सितंबर 2026 को थाना इन्दिरापुरम पुलिस द्वारा उक्त अभियोग से सम्बंधित अभियुक्त संजय राय पुत्र नगेन्द्र राय सी -5 ज्ञानखण्ड -1 इन्दिरापुरम गाजियाबाद मूल पता ग्राम करोली थाना दोहरी जनपद मऊ उम्र करीब 46 वर्ष को कनावनी पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया तथा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया है कि मैंने अमित चक्रवर्ती पुत्र स्व रामेन्द्र नाथ चक्रवर्ती निवासी आकाश विहार लोनी गाजियाबाद के साथ मिलकर राजीव शर्मा के साथ धोखाधड़ी की थी। हम दोनों ने जमीन/प्लॉट के कागजातों में कूटरचना करके फर्जी दस्तावेज तैयार किये थे और उन्हें असली दस्तावेज के रूप में प्रयोग कर रुपयों की ठगी की थी।




Post A Comment: