ग़ाज़ियाबाद। शुक्रवार 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर थाना शालीमार गार्डन परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह तथा थाना प्रभारी शालीमार गार्डन अवधेश कुमार त्रिपाठी की गरिमामय उपस्थिति रही। इस अवसर पर थाना परिसर में तैनात समस्त महिला पुलिसकर्मियों एवं नन्हे-मुन्ने बच्चों ने एक-दूसरे को तथा पुलिसकर्मियों को रक्षासूत्र (राखी) बांधकर सुरक्षा व स्नेह का संकल्प लिया। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बच्चों का मुंह मीठा कराया और उन्हें उपहार भेंट कर पर्व की बधाई दी।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त अतुल कुमार सिंह एवं थाना प्रभारी ने बच्चों को सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक नियमों और सावधानीपूर्वक सड़क पार करने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि पुलिस आमजन की सुरक्षा, सहायता और सेवा के लिए हर समय तत्पर है।
कार्यक्रम के अंत में सभी को आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की भावना को बनाए रखने का संदेश दिया गया।






Post A Comment: