ग़ाज़ियाबाद। शुक्रवार 28 अगस्त 2026 को पुलिस कमिश्नरेट के थाना विजयनगर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान, मुखबिर की सूचना व लोकल इनपुट के आधार पर अवैध गांजे की तस्करी करने वाली अभियुक्ता दीपान्शी उर्फ सुनीता पत्नी सौरभ को कब्रिस्तान के पास जलनिगम (विजयनगर) से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 1 किलो 190 ग्राम अवैध (नाजायज) गांजा बरामद हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्ता के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्ता का नाम व पता:
दीपान्शी उर्फ सुनीता पत्नी सौरभ निवासी हाल पता- ब्लाँक 92 गौकुलधाम सोसाइटी सिद्धार्थ विहार थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद, उम्र करीब 30 वर्ष। मूल पता क्रातिं स्कूल के पास भीम नगर थाना क्रोसिग रिपब्लिक गाजियाबाद।
पूछताछ में अभियुक्ता ने बताया है कि वो गांजा खरीदकर उसे छोटी-छोटी पुड़ियों में पैक करके लोगों को बेचती है । आज भी वो अपना माल बेचने के लिए आयी थी कि पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया। अभियुक्ता से माल कहां से लाती हो पूछा गया तो बताया कि उसे माल हर बार कोई नया व्यक्ति देता है । जिसे वो जानती नहीं है।
अभियुक्ता का आपराधिक इतिहास:
अभियुक्ता दीपान्शी उर्फ सुनीता पर: 03 अभियोग एनडीपीएस (NDPS) एक्ट से संबंधित थाना विजयनगर, कमिश्नरेट गाजियाबाद में पंजीकृत हैं।




Post A Comment: