गाज़ियाबाद। शुक्रवार 3 जून। न्यू स्कॉटिश गार्डन, इंदिरापुरम में आयोजित AOA (अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन) चुनाव में भागेश्वर त्यागी के नेतृत्व वाली पूरी टीम निर्विरोध निर्वाचित हुई। 

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद किसी भी पद पर अन्य प्रत्याशी द्वारा दावेदारी न किए जाने के कारण निर्वाचन अधिकारी ने टीम को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।

निर्वाचन के बाद भागेश्वर त्यागी ने सभी निवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत सोसायटी के प्रत्येक निवासी के विश्वास और सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि नई टीम पारदर्शी, जवाबदेह और सभी निवासियों को साथ लेकर कार्य करेगी तथा सोसायटी की मूलभूत समस्याओं के समाधान, बेहतर रखरखाव और समग्र विकास को प्राथमिकता देगी।



Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: