ग़ाज़ियाबाद। मंगलवार को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गाजियाबाद के निर्देशन में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम एवं महिला सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से थाना विजयनगर की मिशन शक्ति टीम द्वारा महिला वालंटियर फोर्स का गठन किया गया। 

इस अवसर पर थाना विजयनगर पर क्षेत्र की संभ्रांत महिलाओं एवं समाजसेविकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें महिला सुरक्षा एवं जागरूकता अभियानों में सक्रिय सहभागिता हेतु जोड़ा गया, जिससे पुलिस और जनता के समन्वय को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।


Share To:

Post A Comment: