ब्यूरो चीफ मनोज कुमार दिल्ली:
राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ते साइबर क्राइम की वजह से जहां एक तरफ लोगों की गाढ़ी कमाई डूब जाती है, वहीं कई बार महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी इसका शिकार हो जाते हैं। पुलिस के लिए भी साइबर क्राइम रोकना काफी मुश्किल साबित हो रहा है। इससे लोगों को बचाने और जागरूकता लाने के लिए थाना ज्योति नगर साइबर क्राइम एनई दिल्ली पुलिस समय-समय पर जगह-जगह स्कूलों में जाकर साइबर क्राइम अवेयरनेस प्रोग्राम चला रही है।
इसी कड़ी में आर बी कॉन्वेंट स्कूल बुध विहार हर्ष विहार, प्रबंधक संजीव गोस्वामी,संत कृष्णा बोध शिक्षा सदन, मंडोली, दिल्ली 93 प्रबंधक प्रमोद कुमार शर्मा, धर्म पब्लिक स्कूल शक्ति गार्डन मीत नगर, दिल्ली 94 में साइबर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस प्रोग्राम के माध्यम से छात्र-छात्राओं माता-पिता और शिक्षकों को साइबर सुरक्षा और बचाव के उपायों के बारे में अवगत कराया गया।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के थाना ज्योति नगर, साइबर एन.ई. की पुलिस टीम के हेड कांस्टेबल अंकित तोमर और कांस्टेबल सौरव कुमार ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को आयोजित कार्यक्रम में साइबर क्राइम के तरीकों और उनसे बचाव पर चर्चा की।
इस दौरान उन्होंने हालिया साइबर अपराध, सोशल मीडिया ठगी, क्यूआर कोड फ्रॉड, फर्जी सरकारी साइट, एंटीवायरस और मालवेयर सॉफ्टवेयर जैसे संवेदनशील विषयों पर जानकारी साझा करते हुए इनसे बचने की सलाह दी। इसके अलावा पुलिस टीम ने अच्छी साइबर सिक्योरिटी हैबिट, प्रैक्टिस और साइबर सेफ्टी की जानकारी दी।
डिजिटल अरेस्ट, वर्क फ्रॉम होम, पुलिस की डेफिनेशन, नौकरी का झांसा, सोशल साइट पर फेक आईडी बनाकर खुद को हाई प्रोफाइल और विदेश में सेटल बताना, सॉफ्टवेयर अपग्रेड के नाम पर ठगी आदि तरीकों से भी लोग शिकार हो रहे हैं। इसी से बचने के लिए लोगों को संवेदनशील बनाकर जागरूक किया गया।
साइबर क्राइम अवेयरनेस प्रोग्राम में कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों ने भाग लिया और वे इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित दिखाई दिए। स्कूल प्रबंधक हरेंद्र बंसल सहित स्कूल की प्रधानाचार्या रिंकल, प्रशासनिक स्टाफ, नरेश कुमार, मधु शर्मा, खुशबू , अंजू सहित सभी स्टाफ ने अवेयरनेस प्रोग्राम में भाग लिया। मयंक, गार्गी, योग्यता रावत, अनन्या, ईरा मीना, नमन, आराध्या, जय शर्मा, प्रिंस केसरी, भविष्य, अदनान, वर्तिका, गौरागी, सम्राट, माज, सभी बच्चों ने बीच-बीच में पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए।
इस कार्यक्रम में छात्रों और शिक्षकों को साइबर खतरों और बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी मिली, जिसके लिए उन्होंने दिल्ली पुलिस का आभार व्यक्त किया।






Post A Comment: