नोएडा। शनिवार को स्मार्ट संस्था के संयुक्त तत्वावधान में सेहत सही लाभ कई के अंतर्गत विश्व मलेरिया दिवस पर सलाम नमस्ते सामुदायिक रेडियो द्वारा गांव सर्फाबाद में मुख्य चिकित्सा कार्यालय, गौतमबुद्ध नगर के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिला मलेरिया निरीक्षक साधना सिंह ने युवाओं को मलेरिया से बचने और उसकी रोकथाम के लिए जागरूक किया।
साधना सिंह ने मलेरिया से सावधान करते हुए कहा कि ठंड के साथ तेज बुखार, सिरदर्द मलेरिया के लक्षण हैं। बचाव के लिए — रात को मच्छरदानी लगाएं, कूलर का पानी हर हफ्ते बदलें, और बुखार आते ही सरकारी अस्पताल में मुफ्त जांच कराएं। याद रखिए, सेहत सही तो लाभ कई। क्योंकि एक मच्छर पूरे परिवार पर भारी है।
कार्यक्रम के अंत में सलाम नमस्ते सामुदायिक रेडियो द्वारा साधना सिंह को सेहत-मित्र के रूप में सम्मानित किया गया।
इस मौके पर मलेरिया मुक्त भारत के लिए सभी ने शपथ ग्रहण की। साथ ही श्रेष्ठतम वक्ताओं को साधना सिंह द्वारा पुरस्कृत किया गया।
मुख्या चिकित्सा कार्यालय गौतमबुद्धनगर की ओर से साधना सिंह ने सलाम नमस्ते सामुदायिक रेडियो के 'सेहत सही लाभ कई' के अंतर्गत किये गए प्रयास की प्रशंसा की।





Post A Comment: