ग़ाज़ियाबाद : संवाददाता अक्षय जॉली। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गाजियाबाद के निर्देशन में गाजियाबाद पुलिस द्वारा नशा मुक्त एवं अवैध हथियार मुक्त गाजियाबाद बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के अन्तर्गत बृहस्पतिवार 9 अप्रैल को प्रभारी निरीक्षक थाना विजयनगर व पुलिस टीम द्वारा IPEM कॉलेज सेक्टर 9, गाजियाबाद में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा उन्हे नशे और अवैध गतिविधियों से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था, जिसमें लगभग 250 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। आपरेशन प्रहार केवल एक सरकारी अभियान नहीं बल्कि नशे के खिलाफ एक निर्णायक युद्ध है जिसका उद्देश्य मादक पदार्थों की तस्करी व हथियारों की तस्करी को रोकना भी है।

कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक व चौकी इंचार्ज ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है बल्कि उसके भविष्य और समाज की प्रगति में भी बाधा उत्पन्न करता है। उन्होने युवाओं से अपील की कि वे नशे और अवैध हथियारों से दूरी बनाये रखें और समाज में सकारात्मक योगदान दें।

कार्यक्रम के मुख्य बिन्दु: -

इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छोटी छोटी कहानियों रहीं जिसके माध्यम से छात्रों एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों तथा अवैध हथियारों के खतरों के बारे में जागरूक किया गया। 

युवाओँ को अवगत कराया गया कि नशे का व्यापार करने वाले व अवैध शस्त्र रखने वालों के बारे में पुलिस को सुचित करें। सूचना देने वाले के नाम को गोपनीय रखा जायेगा इसलिए डरे नहीं, एक जागरूक नागरिक का कर्तव्य निभाएं।

युवाओं को अवैध शस्त्रों के सम्बन्ध में बताया गया कि आपके पास सबसे बड़ा शस्त्र आपकी कलम है इस कलम के माध्यम से कोई भी जंग जीती जा सकती है। अवैध शस्त्र से आप को स्वयं सलाखों के पीछे जाने का खतरा है। 

“REAL POWER LIVES IN PEN, NOT IN PISTOL”

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को जागरूक करने के लिए विभिन्न उदाहरण प्रस्तुत किये और बताया कि गाजियाबाद पुलिस लगातार नशे के कारोबारियों एवं अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर रही है। आपरेशन प्रहार इसी दिशा में एक ठोस कदम है, जिसका उद्देश्य गाजियाबाद को सुरक्षित और स्वस्थ बनाना है। 

गाजियाबाद पुलिस टीम द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान समाज को नशा और अपराध से मुक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। पुलिस प्रशासन और शैक्षणिक संस्थानों के संयुक्त प्रयास से युवाओं को जागरूक कर एक सुरक्षित और स्वस्थ गाजियाबाद का निर्माण किया जा रहा है।



Share To:

Post A Comment: