ग़ाज़ियाबाद : संपादक बृजेश श्रीवास्तव। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गाजियाबाद के निर्देशन में गाजियाबाद पुलिस द्वारा नशा मुक्त एवं अवैध हथियार मुक्त गाजियाबाद बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के अन्तर्गत बृहस्पतिवार 9 अप्रैल को प्रियाश्री पाल सहायक पुलिस आयुक्त वेवसिटी एवं थानाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह व वेवसिटी पुलिस टीम द्वारा योग माया पब्लिक स्कूल लालकुआँ, जेबीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल दूधिया पीपल, हाईटेक कालेज डासना थाना वेविसिटी कमिश्नरेट गाजियाबाद में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गए।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा उन्हे नशे और अवैध गतिविधियों से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था, जिसमें लगभग 1100 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

वेवसिटी पुलिस टीम द्वारा युवाओं/छात्रों को जागरूक करते हुए बताया गया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचाता है, बल्कि उसके भविष्य और समाज की प्रगति में भी बाधा उत्पन्न करता है। युवाओं से अपील की गई कि वे नशे और अवैध हथियारों से दूरी बनाये रखें और समाज में सकारात्मक योगदान दें।

कार्यक्रम के मुख्य बिन्दु:-

इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छोटी-छोटी कहानियां रहीं जिनके माध्यम से छात्रों एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों तथा अवैध हथियारों के खतरों के बारे में जागरूक किया गया। 

बच्चों को हिदायत दी गयी कि अगर आप किसी को नशा करते हुए देखते है, या आपको कोई बलपूर्वक नशा करने के लिए दबाव बनाता है तो आप अपने माता-पिता, अध्यापकों को बताएँ या पुलिस को बताएँ।

बच्चों को अवैध शस्त्रों के सम्बन्ध में बताया गया कि आपके पास सबसे बड़ा शस्त्र आपकी कलम है इस कलम के माध्यम से कोई भी जंग जीती जा सकती है।

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को जागरूक करने के लिए विभिन्न उदाहरण प्रस्तुत किये और बताया कि गाजियाबाद पुलिस लगातार नशे के कारोबारियों एवं अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर रही है। आपरेशन प्रहार इसी दिशा में एक ठोस कदम है, जिसका उद्देश्य गाजियाबाद को सुरक्षित और स्वस्थ बनाना है। स्कूल प्रशासन द्वारा पुलिस प्रशासन के इस पहल की प्रशंसा की गयी।

गाजियाबाद पुलिस टीम द्वारा चलाए जा रहे यह अभियान समाज को नशा और अपराध से मुक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। पुलिस प्रशासन और शैक्षणिक संस्थानों के संयुक्त प्रयासों से युवाओं को जागरूक कर एक सुरक्षित और स्वस्थ गाजियाबाद का निर्माण किया जा रहा है।



Share To:

Post A Comment: