ग़ाज़ियाबाद : संपादक बृजेश श्रीवास्तव। बृहस्पतिवार 12 मार्च को महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए अंशुल चौहान जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ग़ाज़ियाबाद ने अवगत कराया कि विकास भवन, गाज़ियाबाद में दिव्यांगजनों के लिए मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल वितरण योजना के अंतर्गत एक चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया। 

इस शिविर का उद्देश्य पात्र दिव्यांगजनों का चिन्हांकन कर उन्हें आगामी समय में मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराना है।

उन्होंने बताया कि ऐसे दिव्यांगजन जिनकी दिव्यांगता 80 प्रतिशत या उससे कम है, उनके लिए यह चिन्हांकन शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में दिव्यांगजन पहुंचे और अपना पंजीकरण कराया।

यह शिविर भारत सरकार की कंपनी एलिम्को (Artificial Limbs Manufacturing Corporation of India - ALIMCO) के सहयोग से आयोजित किया गया। इस योजना के अंतर्गत मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने के लिए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) द्वारा सीएसआर (Corporate Social Responsibility) फंड के तहत वित्तीय सहयोग प्रदान किया जाएगा।

बृहस्पतिवार को आयोजित इस चिन्हांकन शिविर में लगभग 100 से 120 दिव्यांगजन उपस्थित हुए। सभी आए हुए दिव्यांगजनों का आवश्यक परीक्षण एवं चिन्हांकन प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है।

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अंशुल चौहान ने बताया कि चिन्हांकित किए गए पात्र दिव्यांगजनों को आगामी कुछ सप्ताह बाद  मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की जाएगी। जिससे उनकी दैनिक आवाजाही आसान होगी तथा वे अधिक आत्मनिर्भर बन सकेंगे।

अधिक व विस्तार से योजना के विषय में जानकारी के लिए कार्यालय दिव्यांगजन सशक्तिकरण, विकास भवन गाजियाबाद कमरा नंबर 131 जाकर या जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, गाजियाबाद की हेल्पलाइन नंबर 8791491011 पर व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है।



Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: