ब्यूरो चीफ मनोज कुमार दिल्ली: 

दिल्ली में अमेरिकी अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग यूएस सीआईआरएफ द्वारा भारत की छवि को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करने व भारत के अंदरूनी मामलों में दखल देते हुए आर.एस.एस व रॉ पर प्रतिबंध लगाने की मांग के विरोध में आज यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट द्वारा मुख्य शाहदरा चौक पर धरना प्रदर्शन कर अमेरिका का झंडा जलाया गया। 

इस अवसर पर अमेरिका के राष्ट्रपती, प्रधानमंत्री, भारत सरकार, विदेश मंत्री, भारत सरकार गृह मंत्री भारत सरकार रक्षा मंत्री, भारत सरकार राष्ट्रपति, भारत व उच्चआयुक्त यूनाईटेड स्टेट ऑफ अमेरिका नई दिल्ली को एक ज्ञापन दिया गया। 

मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रवादी शिवसेना जय भगवान गोयल ने संबोधित करते हुए कहा कि यू एस सी आई आर एफ की मांग आर.एस.एस व रॉ पर प्रतिबंध लगाओ का हम कड़ा विरोध करते हुए इस मांग की कड़ी निंदा करते है और अमेरिकी- राष्ट्रपति के इशारे पर यू एस सी आई आर एफ द्वारा दूसरे देशों के मामलो में दखलदांजी बंद करने की चेतावनी दी।  

इस अवसर पर सर्वश्री महंत श्यामगिरि जी महाराज (तलवार वाले), धर्मेन्द्र बेदी, ईश्वर चौधरी, मनदीप गोयल, अवैध कुमार, सुबोध बिहारी, राजेश अरोड़ा, भरत लाल शर्मा, मुकेश गुप्ता अपने कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहे।



Share To:

Post A Comment: