ग़ाज़ियाबाद। मंगलवार 24 मार्च को नीलाया ग्रीन सोसाइटी में चैत्र छठ महापर्व बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नीरज चौधरी एवं शिवानी के निवास पे एक विशेष आयोजन किया गया, जिसमें सोसाइटी के निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 

इस मौके पर बिहार और पूर्वांचल समाज के सहयोग से निलाया वासियों के लिए प्रसाद की सुंदर व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम में सुनील कुमार सिंह, राहुल पांडे, स्कंद कुमार, अमर मंडल, वैभव त्रिपाठी, कौशल सिंह, दीपक मुखर्जी, गोपाल, रवि भूषण, सुरेश प्रसाद, आनंद कुमार, नीतीश कुमार राय, संदीप पांडे, विनय जायसवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 

पूरे आयोजन के दौरान भक्ति, एकता और सांस्कृतिक समरसता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।



Share To:

Post A Comment: