ग़ाज़ियाबाद : संवाददाता अक्षय जॉली। शनिवार 28 मार्च को सेवा नगर मेरठ रोड ग़ाज़ियाबाद में उपासना पाण्डेय सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली नगर द्वारा ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की और बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, भविष्य और समाज के लिए हानिकारक है। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सही दिशा में प्रेरित करना और उन्हें नशे के दुष्प्रभावों से बचाना था।
साथ ही मिशन शक्ति के बारे में कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को जागरूक किया गया।





Post A Comment: