ग़ाज़ियाबाद : संपादक बृजेश श्रीवास्तव। रविवार 29 मार्च को पुलिस आयुक्त गाजियाबाद जे रविन्द्र गौड़ द्वारा थाना कविनगर एवं थाना नंदग्राम का निरीक्षण किया गया। 

निरीक्षण के दौरान थाने पर तैनात बीटएसआई/ बीट पुलिस अधिकारियों को ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर अपराध नियंत्रण एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी बनाए रखने हेतु दिशा निर्देश दिए गए।

साथ ही पुलिस आयुक्त ग़ाज़ियाबाद ने पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों को जनता के साथ निरंतर संवाद बनाए रखते हुए अनुशासन एवं संवेदनशील व्यवहार अपनाने के लिए कहा। 

उन्होंने अभियान की सफलता सुनिश्चित करने, लम्बित प्रार्थना पत्रों एवं विवचेनाओं के त्वरित निस्तारण तथा मिशन शक्ति केन्द्र पर नियुक्त पुलिस कर्मियों को महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पीड़ित महिलाओं/बालिकाओं की शिकायतों का त्वरित पंजीकरण कर संवेदनशील, सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।



Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: