गौतमबुद्ध नगर। स्मार्ट संस्था के संयुक्त तत्वावधान में सेहत सही लाभ कई के अंतर्गत सलाम नमस्ते सामुदायिक रेडियो द्वारा गांव चिटहेरा के आंगनवाड़ी केंद्र में टी बी मुक्त भारत के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ती सविता के साथ गांव की महिलाओं ने टी मुक्त भारत के लिए शपथ ली।

ग्रामीण क्षेत्रों में टीबी की जागरूकता बहुत जरूरी है। कई लोग टीबी के लक्षणों को पहचान नहीं पाते और इलाज में देरी करते हैं।

सलाम नमस्ते सामुदायिक रेडियो के माध्यम से:

- टीबी के लक्षणों और इलाज के बारे में जानकारी दी गयी  - (खांसी, वजन कम होना, रात में पसीना आना)

- टीबी के प्रति भ्रम और झिझक को दूर किया जा सकता है 

- स्थानीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और डॉक्टरों के साथ बातचीत का आयोजन किया जा सकता है 

- टीबी के खिलाफ लड़ाई में समुदाय को शामिल किया जा सकता हैI

टीबी मुक्त भारत में महिलाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है । महिलाएं अपने परिवार और समुदाय में टीबी के बारे में जागरूकता बढ़ाने में मदद कर सकती हैं।

महिलाएं:

- टीबी के लक्षणों को पहचानने और इलाज के लिए प्रेरित करने में मदद कर सकती हैं 

- अपने परिवार और समुदाय में टीबी के बारे में जानकारी दे सकती हैं I

- टीबी के प्रति भ्रम और झिझक को दूर करने में मदद कर सकती हैं I

- टीबी के खिलाफ लड़ाई में समुदाय को शामिल करने में मदद कर सकती हैं।



Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: