पुनीत माथुर। पंच-कुन एक नन्हा जापानी बंदर है, जो सोशल मीडिया पर अपनी भावुक कहानी की वजह से दुनिया भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। पंच-कुन का जन्म जुलाई 2025 में जापान के इचिाकावा सिटी ज़ू में हुआ था। उसका नाम मशहूर जापानी मंगा आर्टिस्ट 'मंकी पंच' (लुपिन III के निर्माता) के नाम पर रखा गया है।
जन्म के कुछ समय बाद ही उसकी माँ ने उसे छोड़ दिया था, जिसके बाद उसे चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने पाल-पोसकर बड़ा किया।
अपनी माँ के बिना अकेला महसूस करने पर, चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने उसे एक नारंगी रंग का टेडी बियर दिया।
पंच-कुन इस खिलौने को अपनी माँ की तरह समझता है और इसे हर जगह अपने साथ लेकर चलता है, यहाँ तक कि सोते और खाते समय भी उसे गले लगाकर रखता है।
लेकिन आज सामने आए कुछ वीडियो में उसे अपनी टोली के अन्य बंदरों के साथ घुलने-मिलने की कोशिश करते हुए देखा गया है। हालाँकि शुरू में उसे अन्य बंदरों से परेशानी और 'बुलिंग' का सामना करना पड़ा, लेकिन हालिया अपडेट के अनुसार वह धीरे-धीरे अन्य बंदरों के साथ रहना सीख रहा है और एक वयस्क बंदर ने उसे गले भी लगाया है।
आइए देखें ये वीडियो जिसमें पंच-कुन का उसके टेडी बियर के प्रति लगाव साफ़ झलकता है....
यदि ये आलेख पसंद आया हो तो कृपया इसको शेयर करें 🙏


Post A Comment: