ग़ाज़ियाबाद : संवाददाता गुरमीत सिंह। पुलिस मेरठ जोन, मेरठ की तृतीय अन्तरजनपदीय भारोत्तोलन क्लस्टर (महिला/पुरुष) (भारोत्तोलन, योग एवं पावर लिफ्टिंग) प्रतियोगिता-2026 का आयोजन कमिश्नरेट गाजियाबाद में 24 फरवरी से 26 फरवरी तक रिज़र्व पुलिस लाइन्स, कमिश्नरेट गाजियाबाद में किया जा रहा है।
उक्त प्रतियोगिता में मेरठ जोन के जनपद हापुड़, बुलन्दशहर, बागपत, सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर तथा कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर एवं कमिश्नरेट गाजियाबाद के खिलाड़ियों द्वारा भारोत्तोलन, योग एवं पावर लिफ्टिंग की विभिन्न भार वर्गों की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया जा रहा है।
मंगलवार 24 फरवरी को रिज़र्व पुलिस लाइन्स, कमिश्नरेट गाजियाबाद में प्रातः 09:30 बजे प्रतियोगिता का शुभारम्भ राज करन नैय्यर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात), कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा किया गया।
शुभारम्भ अवसर पर निमिष पाटिल पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन/लाइन्स, पीयूष कुमार सिंह अपर पुलिस उपायुक्त अपराध/लाइन्स सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के परिणामः-
मंगलवार 24 फरवरी को आयोजित पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में 79 किलोग्राम भार वर्ग में जनपद हापुड़ के मानवेन्द्र शर्मा द्वारा प्रथम स्थान तथा जनपद बागपत के अमित कुमार द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया।
इसी प्रकार 88 किलोग्राम भार वर्ग में जनपद सहारनपुर के आकाश शर्मा द्वारा प्रथम स्थान तथा जनपद हापुड़ के जयबीर सिंह द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया।





Post A Comment: