मुरादनगर। दिनांक 14.10.2025 को थाना मुरादनगर पर वादी द्वारा तहरीर दी गई कि गांव जलालाबाद के जंगल में खेडे मंदिर से आगे बाये तरफ चकरोड़ के पास खेत में गौ वंशो के अवशेष पडे हैं। अज्ञात लोगों द्वारा गौ वंशो की हत्या कर अवशेषो को यहा डाल दिया। जिसके सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मुरादनगर पर सुसंगत धारा 3/5/8 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम 1955 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। तत्पश्चात थाना मुरादनगर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 25.10.2025 को पुलिस मुठभेड में गोकशी की घटना कारित करने वाले 03 अभियुक्तों 1. हनीफ 2. हबीब 3. इकरार को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

आज दिनांक 04.12.2025 को थाना मुरादनगर पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त गौकशी की घटना में वांछित अभियुक्त अब्दुल पुत्र अली हसन निवासी ग्राम कलछीना थाना भोजपुर गाजियाबाद उम्र 36 वर्ष को गंगनहर पटरी के पास से गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। 

पूछताछ का विवरण-

अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान बताया कि मैंने अपने साथियों के साथ मिलकर जलालाबाद गांव के गन्ने के खेत में लावारिस घूमने वाले 08 गोवंश को पकड़ कर गोकशी की घटना कारित की थी, वहाँ से मांस को दिल्ली ले जाकर बेच दिया था। मैं पूर्व में भी थाना भोजपुर से जेल जा चुका हूँ। 

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता- अब्दुल पुत्र अली हसन निवासी ग्राम कलछीना थाना भोजपुर गाजियाबाद उम्र 36 वर्ष

आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग-

अभियुक्त अब्दुल के विरुद्ध थाना मुरादनगर पर गौवध निवारण अधिनियम का 01 अभियोग तथा थाना भोजपुर पर डकैती से संबंधित 02 अभियोग एवं गैंगस्टर का 01 अभियोग पंजीकृत हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।



Share To:

Post A Comment: