झाँसी कुश प्रगति संस्थान द्वारा 25 दिसम्बर 2025 को एसपीआई इंटर कालेज में 28वां स्वजातीय मेधावी छात्र-छात्राओं का अभिनंदन, स्मारिका विमोचन, माता सावित्री बाई फुले एवं ज्योतिवाराव फुले पुरस्कार (वितरण समारोह, समान्य ज्ञान एवं प्रश्न मंत्र (क्विज) प्रतियोगिता का आयोजन एवं कार्यक्रस एसपीआई इण्टर कालेज झॉसी के प्रांगण में किया

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों द्वारा माता सावित्री बाई महात्मा ज्योतियाराव फुले, सरस्वती जी के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर पंडित श्री आशाराम कुशवाहा, पंडित श्री दयाराम कुशवाहा एवं पंडित श्री बाबू सिंह कुशवाहा ने मंत्रोच्चार कर पूजन कराया गया।

विशिष्ट अतिथि डा. सन्तोष रानी कुशवाहा प्रोफेसर बी.के.डी. झॉसी ने कहा कि कुशवाहा समाज काफी शिक्षित समाज है। यह समाज प्रगति की ओर बढ़ रहा है। उन्होनें कहा कि संगठित होकर समय को अनुकूल बना सकते हैं। संघर्ष के अलावा कोई विकल्प नहीं है। शिक्षा के माध्यम से समाज को चरित्रवान, संस्कारवान बनाने के साथ ही विकास की ओर ले जा सकते हैं। इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है और उच्च शिक्षा में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना समाज की तरक्की में सकारात्मक कदम है।

विशिष्ट अतिथि जमुना प्रसाद कुशवाहा सभापति उ०प्र० उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड (लखनऊ) (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) ने कहा कि कुशवाहा समाज जब तक एकजुट नहीं होगा तब तक कुशवाहा समाज राजनीतिक, आर्थिक और शैक्षणिक स्तर पर आगे नहीं बढ़ सकता है। इसलिये समाज को एकजुट होकर काम करना होगा। कुशवाहा समाज के पास किसी चीज की कमी नहीं है, सिर्फ एकजुटता आवश्यक है। यदि एक जुट हो जाए तो झांसी क्षेत्र की राजनीति में सम्मानजनक पद हासिल करने के लिए सक्षम हैं, ऐसा मेरा विश्वास है।

विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रभा कुशवाहा, एम.बी.बी.एस. एम.एस. पैथो. लण्डन ने छात्र-छात्राओं और विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि सम्राट अशोक के विश्वव्यापी सम्राट के नाम पर गर्व महसूस करते हुए गौतम बुद्ध का संदेश है कि आत्मदीपो भवः अर्थात अपना प्रकाश स्वयं बनो। किसी से उम्मीद करने के बजाय अपनी प्रेरणा खुद बनो जैसा कि मैनें कुश प्रगति संस्थान से प्रेरणा लेकर इस मुकाम तक पहुँची हूँ, शिक्षा हमे सही निर्णय लेने वाला बनाती है। इस स्पर्द्धा की दुनिया में शिक्षा ही मनुष्य को भोजन, कपड़ा, आदर्श, ऐश्वर्य, प्रतिष्ठित अनिवार्यता बन गई है। इस प्रकार की समस्या आर्थिक, व्यवसायिक, सामाजिक, राजनीतिक टेक्नोलोजी चिकित्सा, खेल जगत, फिल्म प्रशासनिक परीक्षा में सफलता आदि सभी के रास्ता शिक्षा की कुंजी से खुलते हैं।

वशिष्ठ अतिथि बौद्ध शोध संस्थान (लखनऊ) के उपाध्यक्ष (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) हरगोविन्द कुशवाहा ने कहा कि समाज को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए राजनीतिक रूप से शक्तिशाली बनाना होगा। राजनीतिक ताकत के लिए आर्थिक समृद्धि की जरूरत है। समाज के लोग अपनी सामाजिक एवं राजनीतिक प्रतिबद्धताओं को पहचानें तभी सफल होगें। जैसा कि कुश प्रगति संस्थान के द्वारा एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुये झांसी नगरी में लगभग 8000 वर्गफुट का कार्यालय दो मंजिला शिवाजी नगर में निर्माण करा दिया। यह कुशवाहा समाज के लिए स्वर्णिम साबित होगा।

मुख्य अतिथि राम रतन कुशवाहा, विधायक ललितपुर ने कहा कि समाज और देश में नारी सशक्तिकरण को लेकर काफी सजग प्रयास किया जा रहा है। महिलाओं को जागरूक होना होगा। जब तक यह खुल कर बोलना शुरू नहीं करेंगी तब तक समाज उन्हें अबला ही मानता रहेगा। जैसा कि माता सावित्री बाई फुले ने शिक्षा के क्षेत्र में संघर्षशील अभियान छेड़कर महिलाओं को शिक्षित बनाने के लिए बीड़ा उठाया था। वह भारतीय प्रथम अध्यापिका के रूप में जानी जाती है। समाज छात्राओं को ज्यादा शिक्षित करेगा। घर परिवार और बच्चो के परवरिश में शिक्षा ही सही कदम रहेगा।

इनको फुले सम्मान से किया सम्मानित किया गया।

संस्थान ने सावित्री बाई फुले एवं महात्मा ज्योतिबा राव फुले सम्मान से लोगों को सम्मानित किया है। इसके अलावा विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तीसरा स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया है।

श्री देवराज सिंह कुशवाहा, एडवोकेट, बार एसोसिएशन कमिश्नरी, के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर एवं श्री विजय सिंह कुशवाहा शासकीय अधिवक्ता (पाक्सो एक्ट) तथा भवन निर्माण में लगभग 40 समाज बन्धुओं ने अपना सहयोग देकर योगदान करने पर संस्था द्वारा सम्मानित किया गया।इस अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरुस्कृत किया गया जिसमें

चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम आयुषी कुशवाहा द्वितीय तान्या मुशवाहा तृतीय पलक कुशवाहा

सामान्य ज्ञान ग्रुप 2nd में प्रथम जाननी कुशवा द्वितीय अरनव कुशवाहा महक कुशवाहा 

सामान्य ज्ञान ग्रुप 3rd से प्रथम कुशाग्र सिंह कुशवाहा द्वितीय आयुराज सिंह तृतीय हर्षिका कुशवाहा

समान्य ज्ञान ग्रुप 4th में प्रथम यमन कुशवाहा द्वितीय प्रकृति सिंह तृतीय विक्की कुशवाहा 

समान्य ज्ञान ग्रुप 5th में प्रथम नैन्सी कुशवाहा द्वितीय आराध्य राज सिंह तृतीय प्रवीण कुशवाहा

फेन्सी ड्रेस में प्रथम यनशिका.कुशवाहा...द्वितीय..गीतांजलि कुशवाहा...तृतीय.. जीजांशु कुशवाहा...

मेंहदी प्रतियोगिता में अनोखी कुशवाहा द्वितीय निधी कुशवाहा तृतीय दीक्षा कुशवाहा

रंगोली प्रतियोगिता में परी कुशवाहा द्वितीय प्रतिज्ञा अथवा तृतीय गोपिका कुशवाहा

प्रश्न मंच प्रतियोगिता में प्रथम प्रियांशिका कुशवाहा....

2.रितिका कुशवाहा

द्वितीय - 1.मनोज कुशवाहा....

2 स्वेता कुशवाहा 

तृतीय - 1.भावना कुशवाहा 2संजना कुशवाहा....

भाषण प्रतियोगिता में प्रथम दुर्गा कुशवाहा द्वितीय भावना कुशवाहा 

तृतीय गौरव कुशवाहा स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर संस्थान के संरक्षक श्री नन्द किशोर कुशवाहा (नन्द) इंजी. सालिगराम कुशवाहा, इंजी. चतुर्भुज कुशवाहा, लखनसिंह कुशवाहा, देवराज सिह कुशवाहा, इंजी, बिहारी लाल कुशवाहा, बी.के. कुशवाहा, हरि ओम कुशवाहा, दीपक कुशवाहा, नन्दकिशोर कुशवाहा, कमलापति कुशवाहा, रमेशचन्द्र कुशवाहा, इंजी. नवलकिशोर कुशवाहा, रामगोपाल कुशवाहा, रामकिशोर कुशवाहा, परमानन्द कुशवाहा, इंजी. जे.पी.कुशवाहा, द्वारका प्रसाद कुशवाहा, राजेन्द्र सिंह कुशवाहा, चन्द्रशेखर कुशवाहा, जी.एस. कुशवाहा, डॉ. राधेश्याम कुशवाहा, ओमप्रकाश आढ़ती, डॉ देवेन्द्र कुशवाहा, हरीसिंह कुशवाहा, राम कुशवाहा,, वंशीधर कुशवाहा, इंजी. आर.एल. कुशवाहा, धनीराम कुशवाहा, जय शंकर सिंह कुशवाहा, कृष्ण स्वरूप कुशवाहा, श्याम सिंह कुशवाहा, किशनलाल कुशवाहा, विनोद कुमार कुशवाहा, भज्जू राम कुशवाहा, राघवेन्द्र कुशवाहा, लखन कुशवाहा, राघवेनद्र कुशवाहा, नितेश कुमार कुशवाहा, एन. आर. कुशवाहा, रविन्द्र सिंह कुशवाहा, तुलसी दास उर्फ बल्ली, धीरेन्द्र कुमार कुशवाहा, शिवनाथ सिंह कुशवाहा, देवेन्द्र कुशवाहा, पुष्पेन्द्र कुशवाहा, विनय कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। संचालन महामंत्री लखन सिंह कुशवाहा ने किया। अध्यक्ष सालिगराम कुशवाहा ने कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार प्रकट करते हुये कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

(झांसी से हरिओम कुशवाहा की रिपोर्ट)

Share To:

Post A Comment: