ग़ाज़ियाबाद : दिनेश जमदग्नि। शुक्रवार को रविन्द्र कुमार माँदड़ जिलाधिकारी ग़ाज़ियाबाद ने कहा कि जनपद वासियों के जीवन की रक्षा करना, उन्हें भयमुक्त वातावरण प्रदान करना तथा सभी के न्याय की रक्षा करना जिला प्रशासन का मूल दायित्व है। जनता दर्शन के दौरान मेरे समक्ष प्रायः शिकायतें प्राप्त हो रहीं है कि विभिन्न आर०डब्लू०ए०/ए०ओ०ए०/विकासकर्ता / निजी व्यक्तियों द्वारा सिक्योरिटी गार्ड/बाउन्सर्स रखे जा रहें है, जो भिन्न-भिन्न प्रकार की वर्दी पहनते हैं तथा सोसाईटी/अन्य तमाम जगहों पर साथ में रहकर लोगों को डराते धमकाते है एवं जनसामान्य में भय का माहौल पैदा करते है। इस तरह का बर्ताव कदापि उचित एवं स्वीकार योग्य नही है।

मेरे द्वारा जनपद की समस्त आर०डब्लू०ए०/ए०ओ०ए०/ विकासकर्ता/निजी व्यक्तियों से अपील की जाती है कि वह अपने साथ रखे गये सेक्योरिटी गार्ड/बाउन्सर्स को जनसामान्य / स्थानीय निवासियों के साथ सम्मानपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण बर्ताव रखने हेतु अपने स्तर से प्रशिक्षण दिलायें एवं निर्देशित करें। सभी सेक्योरिटी गार्ड/बाउन्सर्स भी सुनिश्चित करें कि उनका बर्ताव लोगों के प्रति सम्मानपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण हो। 

सभी सेक्योरिटी गार्ड/बाउन्सर्स यह भी सुनिश्चित करें कि उनके द्वारा पहने जाने वाली पोशाक शालीन हो। उनके द्वारा पहने जाने वाली पोशाक ऐसी न हो जो जनता को यह दिग्भ्रमित करें कि उक्त सेक्योरिटी गार्ड/बाउन्सर्स पुलिस या सैन्य बल का सदस्य है। यदि आर०डब्लू०ए०/ए०ओ०ए०/विकासकर्ता/निजी व्यक्तियों अथवा सेक्योरिटी गार्ड/बाउन्सर्स द्वारा किसी जनमानस के साथ दुर्व्यवहार किये जाने की, अथवा उपरोक्त निर्देशों से इतर बर्ताव की कोई भी शिकायत संज्ञान में लायी जाती है तो सम्बन्धित के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।



Share To:

Post A Comment: