ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत बृहस्पतिवार को पुलिस आयुक्त जे रविंद्र गौड़ द्वारा पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन निमिष पाटिल, सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव एवं पुलिस बल के साथ थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में परशुराम चौक से अटल चौक होते हुए अग्रसेन चौक तथा संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त की गई। 

गश्त के दौरान पुलिस आयुक्त रविंद्र गौड़ द्वारा संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों को ज़रूरी दिशा निर्देश भी दिए गए। 

पुलिस आयुक्त ने कहा कि बाज़ारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की प्रभावी उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एंटी रोमियो स्क्वाड की सक्रियता बढ़ाई जाए। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने हेतु यातायात पुलिस की सतर्कता बढ़ाई जाए। स्थानीय व्यापारियों एवं नागरिकों से समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाए।

उन्होंने कहा कि पैदल गश्त का उद्देश्य केवल कानून व्यवस्था की निगरानी करना नहीं, बल्कि जनता में सुरक्षा की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना भी है।



Share To:

Post A Comment: