ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। उदय कौशिक जी पिछले 30 वर्षों से कैलाशपति महादेव की कैलाश मानसरोवर यात्रा को करवाने हेतु सेवारत थे। वे विभिन्न दायित्वों पर अपनी सेवाएं देते रहे, जिनमें निम्न मुख्य हैं: 

चेयरमैन दिल्ली तीर्थ यात्रा विकास समिति दिल्ली सरकार (3 योजना)।

वाइस चेयरमैन, कैलाश मानसरोवर राष्ट्रीय स्वागत परिषद, भारत सरकार।

वाइस चेयरमैन, पौराणिक मौनी बाबा महोत्सव समिति, उत्तर प्रदेश सरकार। 

कैलाश मानसरोवर भवन उत्तर प्रदेश सरकार को निर्मित करने व कैलाश यात्रा को दिल्ली से मानसरोवर भवन इंदिरापुरम लाने के लिए आपने बहुत कठिन परिश्रम किया। 63 वर्ष की आयु में आपने कैलाश मानसरोवर यात्रा जो 2019 से स्थगित थी। उसको 15 जून रविवार  2025 को सुचारू रूप से शुरू करने के उपरांत पहले जत्थे को रवाना करने के बाद कैलाशपति महादेव के श्री चरणों में यह देह त्याग कर स्थान प्राप्त किया। उनका दाह संस्कार निज निवास मौजपुर दिल्ली शहादरा स्थित श्मशान घाट में किया गया। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित शिव भक्त समाज एवं राजनैतिक क्षेत्र के प्रतिष्ठित गणमान्य नक़्गरिकों ने अश्रुपूरित विदाई दी।

यह क्षति संपूर्ण राष्ट्र एवं शिव भक्तों के लिए बहुत बड़ी हानि है। उदय कौशिक जी के परिवार में उनकी धर्मपत्नी कमलेश कौशिक, दो पुत्र सचिन कौशिक और पीयूष कौशिक तथा एक विवाहित पुत्री प्रियंका कौशिक हैं।



Share To:

Post A Comment: