ग़ाज़ियाबाद : राहुल मौर्य। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती के उपरांत ऑल इंडिया धनगर समाज महासभा के नेतृत्व में विचार गोष्ठी व मीठे पानी (शरबत) का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सौरभ यादव द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। 

इस अवसर पर सभी के समक्ष युवा भाजपा नेता सौरभ यादव ने अपना वक्तव्य रखते हुए कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होलकर मालवा साम्राज्य की महारानी थीं। 18वीं शताब्दी में मालवा की महारानी के रूप में धर्म का संदेश फैलाने में और औद्योगीकरण के प्रचार-प्रसार में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा था। 

अहिल्याबाई होल्कर जी भगवान भोलेनाथ की अनन्य उपासक व नारी शक्ति की प्रतीक, धर्मरक्षिका व न्याय की मूर्ति, विश्व विख्यात मालवा साम्राज्य इंदौर की महारानी थी। 

अहिल्याबाई होलकर को काशी के विश्वनाथ मंदिर, पुराने सोमनाथ मंदिर और अयोध्या के राममंदिर के जीर्णोद्धार का श्रेय जाता है। वे भारत की प्रमुख धर्म प्रचारको व समाज सुधारको में रहीं।

इस मौके पर पाल धनगर समाज के महासचिव नेपाल सिंह धनगर, नोबाहर सिंह धनगर, राजबहादुर पाल, संजय धनगर, पूरन सिंह धनगर, रोहित पाल, रविंदर पाल आदि कार्यकर्ता और सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।



Share To:

Post A Comment: