ग़ाज़ियाबाद : बृजेश कुमार। मंगलवार 9 अप्रैल को चैत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर भाजपा इंदिरापुरम महिला मोर्चा द्वारा बालवाटिका पार्क, शिप्रा सनसिटी फेज 1 में "महिला संवाद सम्मेलन" का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में महानगर महिला मोर्चा अध्यक्षा डॉ उदिता त्यागी ने उपस्थित जनसमूह एवं कार्यकरिणी की सदस्याओं को संबोधित किया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेत्री सुनीता नागपाल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को अपने अनुभव साझा किए और संगठन विस्तार के बारे में बताया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से महानगर महिला मोर्चा अध्यक्षा डॉ उदिता त्यागी, महानगर महिला मोर्चा महामंत्री भक्ति सिंह, सुनीता नागपाल, बिमल रावत, नेहा जैन, मण्डल अध्यक्षा विंदा चावरे, साहिबाबाद विस्तारक अजीत पटेल, मंडल प्रभारी कामेश्वर त्यागी, क्षेत्रीय मंत्री सिद्धि प्रधान, मण्डल अध्यक्ष हरमीत बक्शी, पार्षद संजय सिंह तथा बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Share To:

Post A Comment: