ग़ाज़ियाबाद : बृजेश कुमार। बुधवार 10 अप्रैल को भाजपा लोकसभा चुनाव कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के मुरादनगर क्षेत्र के नेता सभासद विकास चौधरी ने मुरादनगर विधानसभा के विधायक अजीत पाल त्यागी की अगुवाई में भाजपा जॉइन की। 

भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, पूर्व महापौर आशा शर्मा, पूर्व अध्यक्ष अरविंद भारतीय, महामंत्री गोपाल अग्रवाल ने पटका पहनाकर भाजपा परिवार में शामिल किया। इस दौरान उनके साथ अन्य सपा नेता वीरेंद्र , सागर , मोनू ,निशांत, धर्मेंद्र, निखिल, आरव व धमन चौधरी ने भी भाजपा का दामन थामा। सभी ने भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में काम करने का संकल्प लिया। मुरादनगर नगर पालिका परिषद के बसपा सभासद धर्मवीर राठी ने भी भाजपा का दामन थामा।



Share To:

Post A Comment: