ग़ाज़ियाबाद : बृजेश कुमार। शनिवार 13 अप्रैल को भाजपा ने साहिबाबाद विधानसभा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन इंदिरापुरम स्थित ग्रैंड प्याज कानावानी में किया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में मंत्री जल शक्ति विभाग एमएलसी स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने की। 

कार्यक्रम में मंचासीन कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता बलदेव राज शर्मा, लोकसभा प्रभारी विजय शुक्ला, लोकसभा संयोजक अजय शर्मा, पूर्व अध्यक्ष विजय मोहन, विधानसभा प्रभारी सुखविंदर सोम, विधानसभा चुनाव संयोजक राजेश्वर प्रसाद, महामंत्री गोपाल अग्रवाल, पप्पू पहलवान, राजेश त्यागी,  संजीव झा, चमन चौहान, साहिबाबाद मीडिया प्रभारी धीरज अग्रवाल, डॉ नमित वार्ष्णेय, लोकसभा विस्तारक अंकित शर्मा, साहिबाबाद विधानसभा विस्तारक अजीत पटेल उपस्थित रहे। रीना भाटी सहित मंचासीन वक्ताओं ने सभी बूथ अध्यक्ष, सैक्टर प्रभारी, सैक्टर संयोजकों का संगठनात्मक मार्ग दर्शन किया। 

मुख्य वक्ता स्वतंत्र देव सिंह ने अपने संबोधन में कहा जब हम कमल पर मोहर लगाते हैं तो श्रीनगर के चौक पर तिरंगा लहराता है। लंदन की धरती पर भारत मां का जयकारा लगाया। कमल खिलेगा कमल खिलेगा जयकारा लगाया जाए। महत्त्वपूर्ण सिपहसालार बूथ अध्यक चुनावी जंग की जीत बूथ जीता चुनाव जीतने के मूल मंत्र पर आधारित है।

बूथ अध्यक्ष और उनकी टोली के दम पर मंच से अतुल गर्ग को साहिबाबाद विधानसभा से तीन लाख वोट से जिताने का ऐलान किया।





Share To:

Post A Comment: