ग़ाज़ियाबाद : बृजेश कुमार। रविवार 14 अप्रैल को न्यायखंड-3 इंदिरापुरम, जहाँ पर बीते शनिवार को झुग्गियों में आग लग जाने से लोग प्रभावित हैं। इस स्थान पर कढ़ी - चावल भोजन वितरण की व्यवस्था रविवार दोपहर 12 बजे से सामाजिक कल्याण सेवा समिति द्वारा की गई। 

संस्था के अध्यक्ष रविन्द्र तिवारी ने बताया कि इस स्थान पर जाने के बाद महसूस हुआ कि बहुत ही बुरी तरह यहाँ के लोग इस घटना के बाद प्रभावित हैं। हमारा दायित्व है की मानव कल्याण सेवा हेतु कार्य करें। जिस प्रकार से भी मानव सेवा हो सके, जरूरत मंद लोगों को अपनी शक्ति अनुसार सहायता करें। यही मानव सेवा है।

आज के इस भोजन सेवा कार्य में  समिति के वाईस चेयरमैन सुमित त्यागी, अध्यक्ष रविंद्र तिवारी, महासचिव राजेंद्र सिंह मेहरा, सचिव वीरेंद्र सिंह रावत, सचिव ताराचंद पुरोहित, सचिव संतोष पांडेय, महिला संयोजिका रूबी त्यागी, सदस्या सीमा गुप्ता, उपाध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी, सचिव अजय तिवारी, सहसचिव कैलाश पांडेय, उप कोषाध्यक्ष अनूप गुप्ता, सदस्य प्रभात तिवारी एवं भारत विकास परिषद इंदिरापुरम के शाखा संरक्षक हेमंत बाजपेयी का सहयोग मिला। 

अंत में सभी की उपस्थिति एवं सहयोग के लिए अध्यक्ष रविंद्र तिवारी ने भोजन सेवा कार्य के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।



Share To:

Post A Comment: