नई दिल्ली : बृजेश कुमार। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के साहित्य अकादमी द्वारा विश्व का सबसे बड़ा "साहित्योत्सव" रविन्द्र भवन, नई दिल्ली में आयोजित किया गया। 175 भाषाओं में आयोजित देश विदेश के लेखक कवि एवं साहित्यकारों ने भाग लिया। 

युवा साहित्य कार्यक्रम कबीर सभागार में पारमिता शतपथी की अध्यक्षता में कवि विधु शेखर (हिंदी), निगहत नसरीन (कश्मीरी), श्याम सुधाकर(मलयालम), के. सोनिया देवी (मणिपुरी), सुशीर कुमार स्वाई (ओड़िया), फनी माधवी कन्नोजु (तेलगु), अंबर (उर्दू) ने अपनी कविता प्रस्तुत किया। 

साहित्य की धरती अररिया के सिरसिया कलां गांव से कवि विधु शेखर की उत्कृष्ट रचना से प्रभावित होकर संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार ने सर्वश्रेष्ठ कवि के रूप में सम्मानित किया। सचिव श्री के. निवास राव ने साहित्य मार्ग में निरंतर प्रगति हेतु प्रोत्साहन दिया एवं साहित्य अकादमी के पैनल में हिंदी साहित्य के लिए विधु शेखर को शामिल किया। सिरसिया कलां के लाल ने साहित्य साधना से अररिया जिले सहित बिहार को गौरवान्वित किया है। अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कवि विधु शेखर की उपलब्धि पर बधाई दी है।



Share To:

Post A Comment: