Shares
FacebookXSMSWhatsAppPinterestEmailSumoMe

साहिबाबाद : बृजेश कुमार। मंगलवार 5 मार्च को साहिबाबाद विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा पदाधिकारी बहनों ने रैली निकालकर प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया। 

रैली को जीबी स्कूल खोड़ा मकनपुर से महानगर उपाध्यक्ष चमन चौहान ने रवाना किया। ये रैली चलकर यादव चौक पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर समाप्त हुई। कार्यक्रम की संयोजक भक्ति सिंह एवं सहसंयोजक शिल्पी सिंह ने सभी बहनों का आभार व्यक्त किया। 

देखें वीडियो: -

कार्यक्रम में क्षेत्रीय संयोजक सिद्धि प्रधान, प्रदेश सदस्य अनीता शर्मा, अनु चौधरी, मंडल अध्यक्ष सुषमा गंगवार, पूनम चौहान, सुनीता सागर, नीलम मिश्रा, हिमांशी, रूपा गुप्ता, गिरजा मंडल, नीता राय एवं भारी संख्या में बहनों ने रैली में भाग लिया।



Share To:

Post A Comment: