बीकानेर : बृजेश कुमार। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यक्रम "महिला पत्रकार, लेखिका, कवियत्री संपर्क अभियान" के अंतर्गत कार्यक्रम की प्रदेश सह संयोजिका सुधा आचार्य के नेतृत्व में रविवार को बीकानेर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बीकानेर जिले की संयोजिका दिव्या सुथार ने की। सह संयोजिका डॉक्टर बसंती हर्ष का भी सक्रिय सहयोग  रहा।

कार्यक्रम में बीकानेर की सुप्रसिद्ध कवियत्रियों ने राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत कविताओं की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में यामिनी जोशी ने "राम राज्य की कल्पना आज हुई साकार"

 मोनिका गौड़ ने "श्री राम लिखूं" प्रमिला गंगल ने "अब तो बोलो वंदे मातरम्" बसंती हर्ष ने "महाक्रांति का बिगुल बजाकर देश को विश्व गुरु बनाना है" सुधा आचार्य ने "भारत मां की पुत्री हूं" जैसी ओजपूर्ण कविताएं सुनाई। ज्योति वधवा, कृष्ण वर्मा, लोकेश झा, मोनिका गौड़, मंजू कच्छावा आदि ने राष्ट्रभक्ति पूर्ण कविताओं का पाठ किया।

कार्यक्रम का संचालन ज्योति वधवा ने किया। कार्यक्रम के अंत में बीकानेर जिले की सह संयोजिका डॉक्टर बसंती हर्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया।



Share To:

Post A Comment: