ग़ाज़ियाबाद : बृजेश कुमार। भाजपा शीर्ष नेतृत्व के आवाह्न पर गाजियाबाद भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में "शक्ति वंदन अभियान" के तहत "शक्ति वंदन" दौड़ का शुभारंभ सोमवार 4 मार्च को मेयर सुनीता दयाल ने हरी झंडी दिखाकर रामलीला मैदान घंटाघर से किया। 

देखें वीडियो: -

शक्ति वंदन दौड़ में पूर्व मेयर आशा शर्मा , क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा वर्षा कौशिक, पूर्व  चेयरमैन  रीना भाटी, महानगर उपाध्यक्ष रनिता सिंह, गोपाल अग्रवाल, चमन चौहान की सहभागिता रही।

दौड़ का समापन रानी लक्ष्मी बाई मूर्ति बजरिया रेलवे रोड पर  माल्यार्पण कर हुआ। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम संयोजक भक्ति सिंह एवं रेनू चंदेला ने सभी बहनों का धन्यवाद किया। 

कार्यक्रम में बहनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वरिष्ठ भाजपा नेत्री सुनीता नागपाल, क्षेत्रीय संयोजक सिद्बी प्रधान, कार्यक्रम की सहसंयोजक वर्षा हजेला, प्रदेश मंत्री रुचि गर्ग, प्रियंका पांडे, प्रीति चंद्र राय, उदिता त्यागी, कविता सिरोही क्षेत्रीय मंत्री, मंडल अध्यक्ष जया गुप्ता, सुषमा गंगवार, मनीषा कंसल, सविता त्यागी, पूनम गुप्ता, सिंपी सिंह, ममता गर्ग, रजनी कश्यप, विभिन्न समाजसेवी एवं एनजीओ की बहनों  ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।




Share To:

Post A Comment: