ग़ाज़ियाबाद : बृजेश कुमार। बृहस्पतिवार 29 फरवरी को भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में महानगर के सभी वार्डों के अंतर्गत सभी बूथों पे कार्यकर्ताओं के द्वारा लाभार्थियों से संपर्क करने का सघन अभियान चलाया गया। उत्तर प्रदेश में लाभार्थी संपर्क अभियान का शुभारंभ गाजियाबाद से ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने स्वयं किया था। 

यह अभियान लगातार बूथों पर पांच मार्च तक कार्यकर्ताओं द्वारा लाभार्थियों से संपर्क करके चलाया जाएगा। इस अभियान में भाजपा कार्यकर्ता लाभार्थियों से मिलकर सरकार की कल्याणकारी योजना को विस्तृत में जानकारी देते हुए साथ ही साथ उनका सरकार के प्रति कैसा मन है उसकी भी जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। मोदी की गारंटी के स्टीकर घर घर लगा रहे हैं। 

मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने आगे जानकारी देते हुए बताया बूथ के कार्यकर्ता जब लाभार्थियों से संपर्क करने निकलते हैं तो आम जन में मोदी सरकार के प्रति विश्वास की अटूट झलक दिखाई पड़ रही है। जिससे स्पष्ट होता है कि लोगों ने तीसरी बार भी मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखने का दृढ़ संकल्प ले लिया है और उनका ये भी मानना है कि देश के कल्याण सहित आमजन के कल्याण के लिए भाजपा ही देश की इकलौती पार्टी है जिसके नेतृत्व पर विश्वास करके देश की बागडोर सौंपी जा सकती है। 

सभी बूथों पर लाभार्थी सम्पर्क अभियान की मॉनिटरिंग पंकज भारद्वाज द्वारा बखूबी की जा रही है।



Share To:

Post A Comment: