ग़ाज़ियाबाद : बृजेश कुमार। बृहस्पतिवार 1 फरवरी को "गाँव - बूथ चलो अभियान" के अंतर्गत भाजपा इंदिरापुरम मण्डल में आईआईएचएस कॉलेज, न्याय खंड एक के सभागार में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। 

कार्यशाला में मुख्य वक्ता भाजपा ग़ाज़ियाबाद महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा रहे। कार्यशाला में महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने सभी को बूथ पर प्रवास करने के लिए प्रवासी के तौर पर 24 घंटे वहीं पे बिताने और बूथ समितियां एवं पन्ना प्रमुखों के सत्यापन का कार्य करने के लिए आह्वान किया। 

"गाँव - बूथ चलो अभियान" के साथ में महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने 2024 के लोकसभा इलेक्शन का बिगुल बजा दिया है। 

इंदिरापुरम मण्डल अध्यक्ष हरमीत बक्शी ने महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा को आश्वस्त किया कि इंदिरापुरम मण्डल 2024 लोकसभा इलेक्शन में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाएंगे। 

कार्यशाला में प्रमुख रूप से इंदिरापुरम मण्डल के प्रभारी विजय मोहन, पूर्व पार्षद सुनीता नागपाल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष अजय शुक्ला, अभिनव जैन, नवनीत मित्तल, मंजुला गुप्ता, धीरज अग्रवाल, संजय सिंह, अनिल तोमर, उमाशंकर तोमर, सागर रावत, खिलेंद्र चौधरी, कृष्णा त्यागी, सतीश कसाना, अजय शर्मा, संजीव शर्मा, प्रवीन वर्मा, देवाशीष दत्ता, नेहा जैन, विंदा चावरे, ऊषा, अंजू सिन्हा, कविता सिंह, सुषमा गंगवार, सुनीता ध्यानी, प्रिया राठौर, गायत्री पांडे, प्रीति ध्यानी, जयश्री सिन्हा, हेमंत मणि तिवारी, राजपाल कुंडू, विवेक माथुर, कविता शर्मा, मातवर सिंह रावत, चंदन गोसाई आदि उपस्थित रहे।



Share To:

Post A Comment: