ग़ाज़ियाबाद : बृजेश कुमार। बृहस्पतिवार 1 फरवरी को वरिष्ठ समाजसेवक एवं जेपीएस पब्लिक स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर विनोद त्यागी का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर जेपीएस पब्लिक स्कूल में पूरे विधिविधान से हवन किया गया। तत्पश्चात विनोद त्यागी ने सभी अध्यापिकाओं, स्टाफ, छात्रों और अतिथियों के मध्य जन्मदिन का केक काटा। सभी ने विनोद त्यागी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर बृहस्पतिवार शाम को विनोद त्यागी के इंदिरापुरम निवास पर सत्संग का आयोजन हुआ। सत्संग की समाप्ति पर विनोद त्यागी ने सभी की उपस्थिति में केक काटा। सभी ने विनोद त्यागी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

देखें वीडियो: -

इस अवसर पर मधुर भजनों की प्रस्तुति भी दी गई।

देखें वीडियो: -

अंत में विनोद त्यागी ने सभी अतिथियों का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में ढोलक बजाकर भी जन्मदिन की बधाई दी गई।

देखें वीडियो: -

इस अवसर पर प्रमुख रूप से आर्य समाज इंदिरापुरम के महामंत्री दिग्विजय सिंह, आचार्य हिमानी सिंह, जयप्रकाश आर्य, राष्ट्रीय व्यापार मंडल इंदिरापुरम अध्यक्ष संजीव तेवतिया, महानगर उपाध्यक्ष संजय त्यागी, नवीन त्यागी, सत्यदेव शर्मा, संजय मित्तल, जेपीएस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या आदेश त्यागी, अध्यक्ष शुभम त्यागी, बबीता नेगी, संभावित, रितिका त्यागी, कमलेश मिश्रा, राधा, अंजू झा, आकाश, राम सेंगर यादव, रतन सिंह, सुरेश शर्मा, सत्संग में एसके आनंद, अनीता, राकेश आहूजा, रेनू आहूजा, सीता पालन एवं पत्रकार बृजेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।



Share To:

Post A Comment: