नई दिल्ली: पुनीत माथुर। जाने-माने ग़ज़ल गायक पंकज उधास का 73 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की जानकारी उनकी बेटी नायाब ने सोशल मीडिया पर दी है। पंकज उधास पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे।

फिल्म ’नाम’ के गीत 'चिट्ठी आई है' से उन्हे बड़ी लोकप्रियता मिली थी। इस दुखःद समाचार के आते ही दुनिया भर में फैले उनके लाखों फैंस में मातम छा गया है। 

पंकज उधास की बेटी नायाब ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि "बहुत भारी मन से, हम आपको लंबी बीमारी के चलते 26 फरवरी 2024 को पद्मश्री पंकज उधास के दुखद निधन की जानकारी देते हुए दुखी हैं।" 

बता दें कि गायक पंकज उधास को कुछ महीने पहले कैंसर का पता चला था तभी से वो किसी से मिल नहीं रहे थे। दस दिन पहले वो ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हुए थे। आज सुबह लगभग 11 बजे उनका निधन हुआ। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा।



Share To:

Post A Comment: