ग़ाज़ियाबाद : बृजेश कुमार। रविवार 18 फरवरी को आर्य समाज इंदिरापुरम के 11वें वार्षिकोत्सव पर एवं महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती पर न्यायखंड एक इंदिरापुरम में बहुकुण्डीय यज्ञ का आयोजन किया गया।

यज्ञ ब्रह्मा आर्य जगत के वैदिक विद्वान आचार्य पवन वीर ने पूरे विधिविधान से यज्ञ करवाया। उन्होंने यज्ञ महिमा पर विस्तृत चर्चा की।

देखें वीडियो: -

आचार्य पवन वीर ने कहा कि सब लोग कहते हैं सुख हो या दुःख हो राम राम कहिए, जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये। लेकिन सच ये है कि जाहि विधि रहे राम ताहि विधि रहिये।

देखें वीडियो: -

मुख्य अतिथि के रूप में तेजेन्द्र पाल त्यागी (पूर्व कर्नल वीरचक्र) ने महर्षि दयानंद सरस्वती जी के ऊपर बहुत सुंदर प्रेरणादायक उदबोधन दिया।

हरमीत बक्शी (मंडल अध्यक्ष भाजपा इंदिरापुरम) ने ऋषि महिमा पर सुंदर उदबोधन दिया।

भजनोपदेशक पंडित विवेकानंद शर्मा, अनिल आर्य, मुकेश गोस्वामी एवं गीता वर्मा आदि ने बहुत सुंदर ऋषि गुणगान की प्रस्तुति भजनों के माध्यम से दी जिसे सुनकर श्रोता भावविभोर हो गए।

समारोह अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी विनोद त्यागी ने अध्यक्षीय उदबोधन दिया।

देखें वीडियो: -

विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेविका डॉ सपना बंसल (राम कॉलेज आफ कमर्स दिल्ली यूनिवर्सिटी), सत्यवीर चौधरी (मंत्री जिला आर्य प्रतिनिधि सभा), नरेन्द्र पांचाल (मंत्री आर्य केन्द्रीय सभा), हरीश कड़ाकोटी (पार्षद), मीना भंडारी पुर्व पार्षद आदि उपस्थित रहे।

संजीव तेवतिया (अध्यक्ष राष्ट्रीय व्यापार मंडल) ने कहा कि आर्य समाज में अपने बच्चों को भी लेकर आना चाहिए।

इस अवसर पर मुख्य रूप से विपिन त्यागी (योग शिक्षक), ललित केडिया (योग संरक्षक), पियूष त्यागी, अनुज त्यागी पार्षद एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

आज के यजमान राकेश आर्य एवं पत्नी अंजू आर्या, विनोद त्यागी एवं आदेश त्यागी (जे.पी.एस. पब्लिक स्कूल मकनपुर), विपिन त्यागी, पियूष त्यागी, ललित केडिया, आर्य अनिल टंडन  एवं आर्या सविता टंडन, विमला देवी, प्रज्ञा यादव, सुमन वर्मा, सविता गुप्ता, शालिनी अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, सुरेन्द्र सराफ एवं शशि प्रभा आर्या आदि रहे।

आर्य समाज इंदिरापुरम महिला प्रकोष्ठ की प्रधाना मीरा आर्या ने बहुत  सुंदर उदबोधन दिया एवं आर्य समाज इंदिरापुरम की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

देखें वीडियो: -

मंच का संचालन मंत्री दिग्विजय सिंह आर्य ने किया।

आर्य समाज इंदिरापुरम के प्रधान प्रदीप आर्य ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी धर्म प्रेमियों एवं दानदाताओं का धन्यवाद किया।

शांति पाठ एवं ऋषि लंगर के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस अवसर पर सुबोध आर्य गर्ग एवं संगीता आर्या गर्ग, बृजेश आर्य, सरोज आर्या, जयश्री सिन्हा, मीरा आर्या, सरिता आर्या, अनुभा आर्या गर्ग, हर्ष भटिया, मुरारी सिंह आर्य, सुशील आर्य, मीना रानी आर्य, जय प्रकाश आर्य, प्रज्ञा आर्य, विमला देवी, मधु विरमानी, सरोज आर्या, राम किशोर, यशवीर आर्य श्रेष्ठ, आर्य डीके गुप्ता, प्रीति शर्मा, आरपी सिंह, नवनीत, विनोद वत्रा, स्वेता आर्या, अशोक बंसल, अरुणा बंसल, अनिता गुप्ता, द्रोप्ती देवी, आलोक, राजेंद्र, कोशल्या शर्मा, शोभा आर्या, मनोज गुप्ता, डॉली, नरेंद्र कुमार, जेपी राणा, शंकर लाल, गुलाब सिंह, हेमंत गर्ग, हितेश आदि ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।


Share To:

Post A Comment: