ग़ाज़ियाबाद : बृजेश कुमार। सोमवार 29 जनवरी को शैलेन्द्र सक्सेना ने राष्ट्रीय व्यापार मंडल के शालीमार गार्डन के अध्यक्ष पद पर नियुक्त करने पर पदाधिकारियों का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय व्यापार मंडल द्वारा साहिबाबाद विधानसभा में शालीमार गार्डन के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किए जाने पर मैं राष्ट्रीय व्यापार मंडल के शीर्ष नेतृत्व जिलाध्यक्ष बाल किशन गुप्ता, विकास चुग, पंडित अशोक भारतीय, साहिबाबाद विधानसभा अध्यक्ष प्रवीन भाटी, संदीप त्यागी रसम, सौरभ यादव, प्रतीक माथुर का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ तथा यह आश्वासन देता हूँ कि मैं अपने पद की गरिमा बनाए रखूंगा तथा अपने क्षेत्र के सभी व्यापारी भाइयों बहनों का हर तरह से सहयोग करूँगा। 

शालीमार गार्डन अध्यक्ष शैलेन्द्र सक्सेना ने बताया की राष्ट्रीय व्यापार मंडल व्यापरियों के उत्थान व नवनिर्माण में निरंतर आगे बढ़ रहा है। राष्ट्रीय व्यापार मंडल का कार्य सिर्फ धरना प्रदर्शन करना नहीं, बल्कि व्यापारियों को विभिन्न विभागों के प्रति जागरूक करना व कानूनों की जानकारी देना भी है। साथ ही सभी व्यापारियो को एक साथ लेकर आगे बढ़ना है। व्यापार मंडल एकजुट होकर कार्य करेगा। हर व्यापारी की समस्या का निराकरण करना उनका प्रथम कर्तव्य रहेगा। भाजपा पार्षद राहुल शर्मा, पार्षद रामनिवास बंसल का भी व्यापरियों का सहयोग करने के लिए और राष्ट्रीय व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों का भी आभार व्यक्त करता हूँ।


Share To:

Post A Comment: