गोरखपुर की लोकप्रिय कवयित्री किरण पांडेय जी 

नई दिल्ली: एनएलटी संवाददाता। विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी की वैश्विक यात्रा के नाम से महा कवि सम्मेलन का आरंभ हो रहा है। बुलंदी साहित्य सेवा समिति पंजीकृत के तत्वावधान में ये अपनी तरह का अकेला काव्य सम्मेलन है जो हॉवर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड लंदन में दर्ज किया जाएगा।

इस काव्य महाकुंभ में काव्य पाठ हेतु गोरखपुर की लोकप्रिय कवयित्री किरण पांडेय जी को भी निमंत्रित किया गया है और उन्होंने अपनी स्वीकृति आयोजकों को दे दी है।

बता दें कि इस कार्यक्रम की आयोजनकर्ता संस्था बुलंदी साहित्य सेवा समिति द्वारा पूर्व में भी वर्ष 2021 व 2022 में क्रमशः 207 घंटे और 400 घंटे का वर्चुअल कवि सम्मेलन आयोजित करवा कर दो बार विश्व रिकॉर्ड बनाया जा चुका है। साथ ही संस्था की इस अद्भुत उपलब्धि को इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया जा चुका है।

बुलंदी साहित्य सेवा समिति के संस्थापक अंतरराष्ट्रीय कवि बादल बाजपुरी जी एवं संरक्षक अंतरराष्ट्रीय कवि पंकज प्रकाश जी ने बताया कि बुलंदी साहित्य सेवा समिति उत्तराखंड के बाजपुर से संचालित होती है जिसका उद्देश्य नवोदित रचनाकारों को मंच प्रदान करना है, इसके लिए समिति निस्वार्थ भाव से निरंतर प्रयास कर रही है। समिति का ये वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होने वाला तृतीय साहित्यिक आयोजन है।

Share To:

Post A Comment: