ग़ाज़ियाबाद : बृजेश कुमार। शुक्रवार को भाजपा के नेहरु नगर स्थित महानगर कार्यालय पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने राममय युग के 75वें गणतंत्र दिवस को ध्वजारोहण कर बड़ी धूमधाम से मनाया। 

इस अवसर पर संजीव शर्मा ने कहा हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा होने पर पूरा देश राममय हो चुका है। देश में जय जय श्री राम के नारे लगे और अब हमारा यह 75वाँ गणतंत्र दिवस पूरे देश में भारत माता की जय की हुंकार के साथ विश्व में अपनी अलग पहचान के लिए गुंजायमन हो रहा है। यह सब हमारे क्रांतिकारियों के बलिदान बाबासाहेब अंबेडकर जैसे राष्ट्र भक्त राजनेताओं के पथ प्रदर्शन व गौरव की देन है। 

पूर्व महापौर आशु वर्मा ने कहा 75वाँ गणतंत्र दिवस देश में रामोत्सव के बाद देशवासियों के लिए ऊर्जा एवं हिंदुत्व के लिए अलग मायने रखता है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री विधायक अतुल गर्ग ने बताया 75 वाँ गणतंत्र दिवस अमृत महोत्सव के रूप में देश को राम अमृत देने वाला है। सभी ने एक दूसरे को गणतंत्र दिवस की बधाई दी तथा आतिशबाजी की। भारत माता की जय। जय हिंद। वंदे मातरम जय श्री राम के नारों से अम्बर गुंजायमान हो उठा। 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से बलदेव राज शर्मा, अशोक गोयल, सरदार एसपी सिंह, अमरदत्त शर्मा, अशोक मोंगा, अजय शर्मा, कैप्टन विकास गुप्ता, राजेंद्र त्यागी, अनिल स्वामी, अनिल खेड़ा, डॉ विरेश्वर त्यागी, गोपाल अग्रवाल, राजेश त्यागी, संजीव गुप्ता, अश्वनी शर्मा, प्रदीप चौधरी, धीरज शर्मा, संजीव झा, संदीप त्यागी, कुलदीप त्यागी, संजीव चौधरी, संजय रावत, मीना भंडारी, उदिता त्यागी, रनिता सिंह, भक्ति सिंह, ऋचा भदौरिया, अनीता शर्मा, सुमन सिंह, जमालुद्दीन अल्वी, विरेंद्र सारस्वत, सुरेंद्र नागर, सुनील यादव, सुरेंद्र नागर, कपिल वशिष्ठ, अमित त्यागी, पंकज भारद्वाज, पिंटू तोमर, करण शर्मा आदि मौजूद रहे।






Share To:

Post A Comment: