ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। बुधवार 10 जनवरी को 75वें जन्मदिन के अवसर पर सैकड़ों संगठन सेवा सदन के सेवा केंद्र 5 सत्यम एनक्लेव न्यू कोट गांव जीटी रोड गाजियाबाद पर  एकत्रित होकर प्रवीण कुमार आर्य के संरक्षण में वैदिक यज्ञ, हवन तथा उपदेशों के साथ चौधरी मंगल सिंह का जन्मदिन मनाने की प्रक्रिया शुरु हुई। सभी ने उनके  कार्यों की सराहना करते हुए बड़े धूमधाम से उनका जन्मदिन मनाया।

इस मौके पर वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के सैकड़ो कार्यकर्ता सेवा केंद्र पर एकत्रित हुए और केक  काटकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। नगर विधायक अतुल गर्ग भी इस मौके पर सेवा केंद्र पहुंचे तथा उन्होंने लोगों को बताया कि जब से मैं चौधरी मंगल सिंह के साथ जुड़ा हूं तब से इन्हें निःस्वार्थ भाव से कार्य करते हुए देखता हूँ।

राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष एवं रेलवे बोर्ड सदस्य बालकिशन गुप्ता ने कहा कि चौधरी मंगल सिंह ने समाज के हर वर्ग के लिए कार्य किया है और अभी भी लगातार कार्य कर रहे हैं। मैंने इनके अंदर कभी कोई स्वार्थ की भावना नहीं देखी। आप स्वास्थ्य के लिए काम कर रहे हैं। आपका मिशन 125 स्वस्थ्य जीवन स्वस्थ भारत पर है। स्वस्थ समाज के निर्माण में चौधरी मंगल सिंह का बड़ा योगदान है। हम सभी को इनका अनुसरण करना चाहिए। 

इस मौके पर अशोक भारतीय सह संयोजक वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ भाजपा ने कहा कि हम  सभी को स्वस्थ समाज के निर्माण में लगना चाहिए। उनके दिशा निर्देश में कार्य करना चाहिये। डॉ ओपी अग्रवाल ने कहा कि सेवा सदन में आने मात्र से एक संतुष्टि का अनुभव होता है। आप समाज के कार्यों में अग्रणी रहते हैं। वरिष्ठ नागरिक एमके सेठ ने स्वास्थ्य को आध्यात्मिकता से जोड़ते हुए मानसिक व शारीरिक दोनों तरह से स्वस्थ रहने की आवश्यकता बताई। गाजियाबाद नाम परिवर्तन अभियान के संयोजक संदीप त्यागी रसम ने शुभकामनाएं दी। चौधरी मनवीर सिंह ने सेवा सदन के कार्यों  की प्रशंसा करते हुए दीर्घ आयु का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। समाज सेवी सुरेश राणा ने चौधरी मंगल सिंह  के बारे में चर्चा करते हुए अपने अनुभव साझा किए और बताया कि आपको विषम परिस्थितियों में भी गुस्सा नहीं आता। ये गुण हम लोगों को अवश्य धारण करना चाहिए। मधु गुप्ता ने सेवा सदन के कार्यों की सराहना करते हुए सैंकड़ों साल तक स्वस्थ जीवित रह कर  समाज के कार्यों में लगे रहने की शुभकामनाएं प्रदान की। विनोद त्यागी व राहुल ने पौधा भेंट करके शुभकामनाएं दी तथा कहा आपके बताए रास्ते पर चल हम केवल सांस, पानी व भोजन में बदलाव करके मिशन 125 वर्ष स्वस्थ जीवन को पूर्ण कर सकते हैं। बुलंदशहर से वरिष्ठ अधिवक्ता धर्मेंद्र ने आपके जीवन पर सुंदर कविता सुना कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। रजनी गुप्ता , कृष्ण नेंदू गुप्ता, श्रेयंशी सिंघानिया पत्रकार ने भी लोगों के साथ स्वस्थ समाज के निर्माण पर चर्चा की।

इस अवसर पर मुख्य रूप से रीना शर्मा, अग्निदेव शास्त्री, वंदना तिवारी, सर्वांकुमार, ताज मोहम्मद, शमशेर मिस्त्री आदि उपस्थित रहे।






Share To:

Post A Comment: