ग़ाज़ियाबाद : बृजेश कुमार। रविवार 14 जनवरी को "सामाजिक कल्याण सेवा समिति" इंदिरापुरम द्वारा सीके मॉर्डन स्कूल, न्याय खंड -प्रथम, इंदिरापुरम में भव्य पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में सीनियर मेडिकल ऑफिसर गाजियाबाद डॉ स्मृति शर्मा द्वारा भगवान् श्री गणेश की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर और गणेश वंदना के साथ हुआ। 

तत्पश्चात समिति के अध्यक्ष रविन्द्र तिवारी ने कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों का अंगवस्त्र द्वारा स्वागत सम्मान किया। 

कार्यक्रम में मकर संक्रान्ति के पावन पर्व पर समिति द्वारा परिवार मिलन समारोह में संगीतकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। परिवार के बच्चों ने भी डांस द्वारा अपनी प्रस्तुति दी।

देखें वीडियो: -

ठंड के मौसम में कार्यक्रम में आये सभी लोगों ने पकौड़े के साथ गर्म कॉफी का आनंद लिया। कार्यक्रम में आये सभी सदस्य परिवारों को अंगवस्त्र एवं संस्था का मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों एवं सदस्य परिवारों ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। आज के इस कार्यक्रम में करीब 170 लोगों ने भाग लिया। 

कार्यक्रम में सामाजिक कल्याण सेवा समिति में कार्यक्रम अध्यक्ष देशराज गुप्ता की अध्यक्षता में समिति के चेयरमैन विनय त्यागी, वाइस चेयरमैन सुमित त्यागी, अध्यक्ष रविन्द्र तिवारी, उपाध्यक्ष ललित त्यागी, उपाध्यक्ष होशियार यादव, महासचिव राजेंद्र सिंह मेहरा, सचिव अजय तिवारी, सचिव भोला कुमार, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह नेगी, सलाहकार सतीश कसाना, सहसचिव अनिल सिसोदिया, सहसचिव मोहन चंद्र उप्रेती, उप सहसचिव सोनू यादव, प्रचार सचिव वीरेंद्र रावत, मीडिया प्रभारी दिनेश चंद्र माथुर, भारत विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष पंकज सक्सेना, प्रांतीय चेयरमैन हेमंत वाजपेयी, शाखा अध्यक्ष विनीता वाजपेयी, समिति के लेखपाल सुंदर सिंह नेगी, सांस्कृतिक सचिव कल्याण जैन, सलाहकार साहिल खान, सचिव वीरेंद्र सिंह रावत, महिला सचिव शकीरा शेख, महिला सहसचिव सीमा गुप्ता, सचिव अनूप गुप्ता, सहसचिव कैलाश पांडेय, मार्गदर्शक राकेश अग्रवाल, चर्चित जैन केयर फाउंडेशन के संस्थापक नीरज जैन, सदस्य प्रभात तिवारी, सहसचिव लव प्रकाश मिश्रा, सदस्य रामचंद्र प्रजापति, सदस्य आलोक मिश्रा, सदस्य अशोक पटेल, सदस्य डॉ अरुण तिवारी, सदस्य विनीत यादव, सदस्य धर्मेंद्र यादव तथा पत्रकार बृजेश श्रीवास्तव आदि सभी अपने अपने परिवार सहित उपस्थित रहे।

अंत में अध्यक्ष रविन्द्र तिवारी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।



Share To:

Post A Comment: