ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। शुक्रवार 8 दिसंबर को ग़ाज़ियाबाद वरिष्ठ समाजसेविका एवम पर्यावरणविद 'प्रयास एक आशा' सामाजिक संस्था की संस्थापिका जयश्री सिन्हा को मैजिक एंड आर्ट विश्वविद्यालय ने अपने फरीदाबाद स्थित द कैसल ऑफ आर्ट ओडोटोरियंम में उनके सामाजिक और पर्यावरण के किये गये विशिष्ट कार्यो के लिए मैजिक बुक ऑफ रिकार्ड में नाम दर्ज कर डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया।

डॉ जयश्री सिन्हा को मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड संस्था की ओर से बधाई एवम उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गईं। 

डॉ जयश्री सिन्हा ने बताया कि उन्होंने पर्यावरण के क्षेत्र में अब तक तीन हजार पौधे स्कूल कॉलेज, ग्रीन बेल्ट, मंदिर, पार्क में लगाये हैं। उनकी देखभाल भी  करवाती हैं। बढ़ते प्रदूषण को देखकर पौधारोपन के  लिए जन जागरुकता अभियान भी चला रही हैं। जल संरक्षण के लिए सौ से भी ज्यादा दिल्ली, ग़ाज़ियाबाद के स्कूल मे जाकर  पीने के पानी का भविष्य में होने वाले संकट को बताकर उन्हे पानी को व्यर्थ बर्बादी से रोकने के लिए संकल्प दिलवाकर जागरूक करती हैं। 

जयश्री सिन्हा 'पानी बचाओ जीवन बचाओ' का अभियान चला रही हैं। एकल उपयोग प्लास्टिक उपयोग बहिष्कार अभियान में डॉ सिन्हा बच्चो की नुक्कड़ नाटक की टीम बनाकर साप्ताहिक बाजारों एवम रिहायशी इलाकों में नुक्कड़ नाटक करवा कर लोगो को कम से कम इस्तेमाल का अभियान चला रही हैं। लोगों को संस्था की ओर से तीन हजार से ज्यादा कपड़े की थैली वितरित किया है और 'साथ में लाये थैला, देश को न करें मैला' के हज़ारों स्टिकर  दुकानों मे लगवा चुकी हैं। महिला स्वच्छता एवम स्वास्थ्य अभियान के तहत झुग्गी बस्तियों मे कैंप लगाकर हजारो महिलाओं को बायोडिग्रेवल सेनेटरी नेपकिन देकर उन्हे स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरुक कर रही हैं। 

शिक्षा से वंचित एवम भटके हुए बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा अभियान चला कर बुनियादी शिक्षा देकर उन्हे स्कूल मे दाखिला करवा रही हैं।

जयश्री सिन्हा को कोरोना काल में किये गए कार्यो के लिए कोरोना वॉरियर सम्मान दिया गया है।

सामाजिक कार्यो के लिए उत्कृष्ट सेवा सम्मान, पर्यावरण प्रहरी, जल दूत, पर्यावरण संरक्षक सम्मान, सामाजिक सेविका एवम पर्यावरण अंतरराष्ट्रिय सम्मान, आईकन अवार्ड, मणिकर्णिका सम्मान , वृक्ष प्रहरी सम्मान, इंटरनेशनल अचीवर अवार्ड, महिला शक्ति सम्मान, रानी लक्ष्मी बाई सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। अंतरराष्ट्रीय शांति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।

उनके काम की सराहना कर कई संस्थाओं ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित कर गौरवान्वित किया है।

डॉ जयश्री सिन्हा ने मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड मे नाम दर्ज करने के लिए और डॉक्ट्रेट की उपाधि देने के लिए  मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड विश्वविद्यालय को धन्यवाद दिया।



Share To:

Post A Comment: