ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। मंगलवार 15 अगस्त। वरिष्ठ समाजसेवी एवं भारतीय जनता पार्टी के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक सतीश शर्मा एडवोकेट के द्वारा आज स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व के शुभ अवसर पर HDFC Bank अहिंसा खण्ड इंदिरापुरम शाखा के प्रांगण में मुख्य अथिति के रूप में ध्वजारोण किया गया। 

ध्वजारोहण के पूर्व बैंक मैनेजर कुलदीप जैन ने सतीश शर्मा को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी सतीश शर्मा ने कहा कि भारत उत्सवों का देश है। जहाँ हम होली, दिवाली, ईद, क्रिसमस जैसे धार्मिक त्योहारों का उत्सव मनाते हैं। ऐसे ही स्वतंत्रता दिवस को हम एक राष्ट्रीय उत्सव के पर्व के रूप में मनाते हैं।

अपने उदबोधन में सतीश शर्मा ने आगे कहा कि 15 अगस्त 1947 को हमें राजनीतिक रूप से तो आजादी मिल गई। लेकिन हम सांस्कृतिक रूप से अभी भी गुलामी की मानसिकता की बेड़ियों में जकड़े हुऐ हैं। जब तक हम अपनी हजारों साल पुरानी भारतीय संस्कृति और हमारी अपनी विरासत को अंगीकार नही करेंगे और अपनी खुद की संस्कृति पर पर गर्व नही करेंगे, तब तक हमारी स्वतंत्रता अधूरी है। 

देखें वीडियो: -

जब हम सभी देशवासी जातिवाद, भाषावाद और क्षेत्रवाद की जंजीरों को तोड़कर राष्ट्रवाद की भावना के साथ एक जुट होंगे तब फिर, हम सांस्कृतिक रूप से भी स्वतंत्र हो जायेंगे।

इस अवसर पर बैंक मैनेजर कुलदीप जैन, असिस्टेंट मैनेजर शगुन, शाक्षी, अंकित, रश्मि एवं राज आदि उपस्थित रहे।



Share To:

Post A Comment: